सेक्टरों की समस्या को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता एचएसवीपी प्रशासक धीरेंद्र खड़गटा ने की। इसमें ऑल सेक्टर रोहतक के पदाधिकारियों, एचएसवीपी और नगर निगम के अधिकारियों के बीच सेक्टरों की पेयजल, सीवरेज व टूटी सड़कों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया कि सभी सेक्टर में जो भी ग्रीनबेल्ट हैं, जो ग्रिल टूटी हुई है या अन्य रिपेयर करने का कार्य है, वह करवाया जाएगा। इसके साथ जेएनएल नहर के साथ जोकि सेक्टर 1 व 2 के साथ ग्रीन बेल्ट है, उसे साफ सुंदर करवाया जाएगा।

सेक्टराें में फैली समस्याओं को लेकर बैठक करते अधिकारी।

बैठक में विशेष तौर पर बताया कि सभी सेक्टरों में पार्कों में पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ सभी सेक्टरों के बरसाती नालों की साफ सफाई व घरेलू सीवरेज की सफाई करवाई जाएगी। सेक्टर-4 में पंचवटी हाउसिंग सोसायटी की ओर से जो मकान नंबर 40 से 40अाईपी तक के रोड को ऊंचा कर रखा है।

ग्रीन बेल्ट में मेन हॉल में जो सीवर का कनेक्शन है, उसे हटाया जाएगा। सेक्टर के सीवर कनेक्शन में जो लाइन जोड़ी गई है, उसे भी काटा जाएगा। बैठक में ऑल सेक्टर के संरक्षक कदम सिंह अहलावत, सेक्टर-4 के आरडब्ल्यूए प्रधान आरएस छिल्लर, सेक्टर-3 आरडब्ल्यूए प्रधान सुखबीर सिंह हुड्डा, सेक्टर-2 आरडब्ल्यूए प्रधान दीपक मलिक मौजूद रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!