रोहतक। शहर में दूषित जलापूर्ति की समस्याओं के समाधान के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने शौरी क्लाॅथ मार्केट, गांधी नगर, पाड़ा मोहल्ला व प्रेम नगर में कुल 1460 मीटर पेयजल पाइपलाइन बदलने की योजना बनाई है। चार स्थानों पर दबाई जाने वाली पाइपलाइन के लिए विभाग ने मुख्यालय को अंतिम स्वीकृति के लिए पत्र भेज दिया है। स्वीकृति के बाद इन इलाकों में सुधार कार्य शुरू किया जाएगा।

इन स्थानों पर दूषित जलापूर्ति की समस्या है। इन इलाकों में विभाग को स्थानीय लोगों की ओर से कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं। आमजन की सुविधा के लिए विभाग ने नई पाइपलाइन डालने के लिए तत्काल डिटेल एस्टीमेट रिपोर्ट 10 दिन पहले भेजी थी। इसके लिए 19.71 लाख रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई। विभाग की ओर टेंडर लगाकर नवंबर के दूसरे सप्ताह में इसका काम किया जाएगा।


शौरी क्लॉथ मार्केट : 150 एमएम : 215
गांधी नगर : 150 एमएम : 155
पाड़ा मोहल्ला से टीबी अस्पताल : 200 एमएम : 200
प्रेम नगर से हैफेड रोड : 200 एमएम : 200

शहर के चार स्थानों पर विशेष सुधार के लिए मुख्यालय डीएआर भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद नवंबर के दूसरे सप्ताह में काम शुरू करवा दिया जाएगा। – संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग

गली में सीवर और पेयजल पाइपलाइन का सुधार नहीं किया गया है। दूषित जलापूर्ति के समाधान के लिए कॉलोनी में पाइपलाइन बदलना बेहद जरूरी है। – बदन सिंह तोमर, प्रेम नगर

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!