पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकियां देने वाले आरोपी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में की है। वह चंडीगढ़ के गांव खुड्डा जस्सू, थाना सांरगपुर का रहने वाला है।

आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया, वह विदेश भागने की फिराक में था। SSP मोहाली हरमदीप सिंह हंस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ में कई और खुलासे होने की उम्मीद है।

शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले कई सालों से इटली में रह रहा था। जैसे ही उसे लगा कि पुलिस उस तक पहुंच जाएगी, उसने विदेश भागने की योजना बनाई। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया और उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने मनकीरत की शिकायत पर मटौर थाने में बीएनएस की धारा 318(5) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया था। अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। साथ ही आरोपी का रिमांड भी लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!