Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में शराब के नशे में BSNL टावर पर चढ़ा व्यक्ति: पहले भी कई बार चढ़ चुका है टावर पर

रोहतक के गांव जसिया में एक व्यक्ति BSNL के टावर पर चढ़ गया। मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीण व पुलिस भी मौके पर पहुंची। टावर पर चढ़े व्यक्ति को नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन उसने किसी की भी नहीं मानी। नीचे उतारने के लिए किए गए प्रयास भी विफल रहे। वह टावर के ऊपर ही चढ़ा रहा।

बीएसएनएल टावर पर चढ़ा व्यक्ति

BSNL टावर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान गांव जसिया निवासी सतीश उर्फ कालू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सतीश शराब का आदी है। शराब के नशे में वह रात को टावर पर चढ़ गया था। ग्रामीणों के अनुसार टावर पर चढ़ा उस समय उसके पास एक पानी की बोतल थी। ताकि वह प्यास लगने पर पानी पी सके। इसके बाद वह रात को ही टावर पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण भी वहां पर जुटने आरंभ हो गए।

पुलिस जांच के अनुसार सतीश पहले भी 4-5 बार टावर पर चढ़ चुका है। पहले कुछ समय टावर पर रहने के बाद वह नीचे उतर जाता। अभी तक यह भी नहीं पता चल पाया है कि वह किस कारण से टावर पर चढ़ा है। पुलिस भी इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और सतीश को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास जारी है।

-घिलौड़ पुलिस चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि शराब के नशे में सतीश टावर पर चढ़ गया था। पहले भी 4-5 बार चढ़ा है। अब उसे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि वह सुरक्षित नीचे उतर सके।

Exit mobile version