Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बीकानेर मिष्ठान भंडार में बदमाशों ने मांगे 25 लाख, विरोध करने पर मालिक को मारी गोली, घायल PGI में भर्ती

रोहतक में सुनारिया चौक स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर व्यापारी से बाईक पर आये चार बदमाशों ने 25 लाख की रंगदारी मांगी और विरोध करने पर व्यापारी पर गोली चला दी। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। गोली व्यापारी के हाथ में गोली लगी जिसके बाद उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहतक के सुनारिया चौक स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के संचालक राजू रविवार देर शाम को अपनी दुकान पर बैठा था कि तभी एक बाइक पर आए चार युवक, जिनमे से एक युवक सड़क पर ही खड़ा रहा, और तीन दुकान के अंदर चले आए। पहले उन्होंने राजू से बर्फी का रेट पूछा। जिसके बाद बर्फी का रेट 360 रुपए किलो सुन युवक यह कहकर बाहर जाने लगे कि बहुत महंगी है।

लेकिन फिर एकदम से अंदर आए और राजू से कहा कि 25 लाख रुपए का इंतजाम कर दो, नहीं तो गोली मार दी जाएगी। राजू ने जब यह कहा कि किस बात के रुपए तो उनमें से एक बदमाश ने तैश आ कर राजू पर गोली चला दी। गोली हाथ में लगने से राजू घायल होकर वहीं गिर पड़े और आरोपी बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

घटनास्थल पर पहुंची शिवाजी कॉलोनी थाना व सीआईए की टीम ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक किए है। वहीं आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मामले में एसपी रोहतक ने तीन टीमें गठित कर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। गोली लगने से घायल व्यापारी राजू का पीजीआई में इलाज चल रहा है। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

Exit mobile version