Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में बीजेपी MLA के इकलौते बेटे का 45 वर्ष की उम्र में निधन: 6 महीने से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे; दो बच्चों के पिता थे

हरियाणा में नारनौल के BJP विधायक और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के इकलौते पुत्र उमेश यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 45 वर्ष थी। उसके दो बच्चे हैं। उमेश यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बजाड़ में किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक उमेश यादव 6 महीनों से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे। उनका देश के कई अस्पतालों में इलाज भी चला, लेकिन वह नहीं बच पाए। बता दें कि ओम प्रकाश यादव लगातार 2 बार से नारनौल के विधायक है। दोनों बार वे मनोहर लाल की सरकार में राज्यमंत्री बने। हालांकि इसी साल मार्च में हुए फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री बने नायब सैनी की कैबिनेट में उनकी जगह नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव को सिंचाई मंत्री बना गया।

ओमप्रकाश यादव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बेहद करीबी लोगों में से एक हैं। 2014 से पहले ओपी यादव सरकारी सेवा में रहे। एडीओ के पद से रिटायर्ड होने के बाद राव इंद्रजीत सिंह के जरिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा और राव इंद्रजीत सिंह की सिफारिश पर ही उन्हें 2014 में नारनौल से बीजेपी की टिकट मिली और अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज कर वे सीधे मनोहर सरकार में मंत्री बन गए।

2019 में जब दोबारा गठबंधन की सरकार बनी तो राव इंद्रजीत सिंह ने अपने कोटे से ओपी यादव को ही मंत्री बनाया। नायब सैनी की सरकार में भी राव इंद्रजीत सिंह ओपी यादव को ही रिपीट कराना चाहते थे। लेकिन इस बार राव की सिफारिश नहीं चली और उनकी मंत्रिमंडल से छुट्‌टी हो गई। विधायक के पुत्र उमेश यादव के निधन पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित तमाम राजनैतिक और गैर राजनैतिक दलों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने दुख प्रकट किया है।

Exit mobile version