Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नई नवेली दुल्हन हुई फरार: 6 दिन पहले हुई थी शादी- आधी रात को घर से भागी; सिरसा की रहने वाली है युवती

रोहतक के कलानौर में दुल्हन शादी के करीब 6 दिन बाद ही ससुराल से गायब हो गई। कलानौर निवासी युवक की सिरसा में शादी हुई थी। शादी की बाद महिला अपने ससुराल ही रह रही थी, लेकिन इस बीच आधी रात को वह घर से ही गायब हो गई। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी और तलाश करने के लिए कहा।

कलानौर के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसकी शादी सिरसा जिला के रतिया निवासी करीब 25 वर्षीय युवती के साथ 16 अप्रैल को हुई थी। उन्होंने बताया कि हिंदू रिति रिवाज के अनुसार धूमधाम से शादी की गई थी। विवाह के बाद उनकी पत्नी भी अपने ससुराल में ही रह रही थी।

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी 22-23 अप्रैल की रात को घर से गायब हो गई। रात को वह ठीक से घर पर सोई थी, लेकिन आधी रात को करीब 12 बजकर 45 बजकर बिना बताए घर छोड़कर भाग गई। जब इसका पता लगा तो उसने अपनी पत्नी को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा।

रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन कहीं पर कोई जानकारी नहीं मिली। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version