हरियाणा में नए साल का आगाज धुंध के साथ होने वाला है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने 14 जिलों में कोल्ड डे के साथ कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी शामिल हैं

मंगलवार सुबह जींद और पलवल में धुंध छाई। जींद में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

24 घंटे के आंकड़े देखें तो अंबाला और करनाल के दिन सबसे ठंड रहे। अंबाला का अधिकतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं करनाल का 13.2 डिग्री पारा रहा। यह सामान्य से 7 डिग्री कम है। दूसरी और रात के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हिसार के बालसमंद की रातें सबसे ठंडी रही, यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

नारनौल यूनिवर्सिटी के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया है कि 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हिमालय की और से चलने वाली बर्फीली हवाओं से हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। इसके कारण नमी बढ़ने से राज्य के अधिकांश इलाकों की ऊपरी सतह पर कोहरे की सफेद चादर छाने के आसार हैं। इससे एक बार फिर से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

डॉ. चंद्र मोहन का कहना है कि हरियाणा में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 1 जनवरी यानी कल को पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। हालांकि, इसका असर हरियाणा में नहीं दिखेगा। इसके असर से ठंड थोड़ी कम हो सकती है, रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग ने 3 जनवरी से मौसम में बदलाव होने के संकेत दिए हैं। इस दौरान प्रदेश में कुछ इलाकों में 4 और 5 जनवरी को बारिश के आसार बन सकते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!