हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सिंहपुरा के खेतों में एक युवक का शव दबा हुआ मिला। पुलिस ने जब शव को बाहर निकलवाया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई। मृतक के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। मृतक पेशे से मजदूर था, वह रोहतक में करीब 15 दिन पहले ही काम के लिए आया था। शव को बाहर निकलवा कर उसे पीजीआई भिजवाया गया। जहां पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक की पहचान यूपी के शाहजहांपुर निवासी संतोष (35) के रूप में हुई।वह यहीं मजदूरी का काम करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हत्या कब व किसने की है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

