Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बाईक सवार बदमाशों के हौन्सले बुलंद, एक मामले में रेलवे से ​रिटायर्ड कर्मचारी से सोने की अंगूठी ठगी, दूसरे में बेटे संग जाते महिला की खींची चुन्नी

पहला मामला

रोहतक के हिसार रोड स्थित अंबेडकर नगर निवासी प्यारेलाल रेलवे विभाग से सेवानिवृत है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह करीब 7:30 बजे घर से घूमने के लिए हिसार रोड पुल के पास गए थे। तभी बाइक पर आए दो युवकों ने कहा कि बाऊजी बीपीएल में बुजुर्गों के लिए स्कीम निकली है। बातचीत में युवकों ने उनसे एक पर्ची निकलवाई। इसके बाद युवकों ने 500 रुपए जीतने की बात कही। झांसे में आने के बाद युवकों ने मेरी सोने की अंगूठी उतरवा ली और फरार हो गए।

दूसरा मामला

रोहतक में बेटे के साथ रोहतक से गांव जा रही महिला के गली की चुन्नी बाइक सवार युवकों ने खींच ली। इससे महिला बाइक से गिर गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बाइक से रोहतक के एक गांव जा रहा ​था। जैसे ही वह बल्लम के पास पहुंचा तभी मां अचानक बाइक से गिर गईं। साइड में खड़ा करके उसे उठाया तो मां ने बताया कि बाइक से जा रहे दो युवकों ने उनकी चुन्नी खींची थी। इससे वह गिर गईं। बाइक से गिरने से महिला को चोटें आई हैं। कलानौर थाना प्रभारी सुलेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Exit mobile version