Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गोहाना अड्डा पर बीच-बचाव में आये 2 युवकों पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला; PGI रेफर

पानीपत में गोहाना मोड़ पर बीचबचाव में आये दो युवकों पर करीब 10 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले ही किसी युवक को पीट रहे थे तो दो युवकों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। टोकने से आरोपी तैश में आ गए और उन दोनों को भी पकड़ कर पीटने लगे।

आरोपियों ने दोनों यूवको पर बर्फ काटने वाले चाकू से वार किए। जिससे उनको सिर, कमर, हाथ व पैर पर चोट लगीं। जख्मी होने पर उनके ऊपर बाइक से टक्कर मारी। दोनों घायलों को उनका तीसरा साथी सिविल अस्पताल में ले गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर दोनों को रोहतक PGI रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी देते हुए प्रवीन ने बताया कि वह गांव नांगल खेड़ी का रहने वाला है। रविवार रात करीब 8 बजे वह अपने पड़ोसी दोस्त सेठी और रिंकू के साथ गोहाना मोड़ स्थित मद्दी चिकन कॉर्नर पर गया था, जहां सेठी और रिंकू ने शराब पार्टी की। प्रवीण उनके साथ वैसे ही कंपनी में बैठा हुआ था। करीब 10:30 बजे वे घर के लिए चलने लगे। जैसे ही वे चिकन कॉर्नर से बाहर आए तो देखा कि एक युवक को दो- तीन युवक पीट रहे थे।

सेठी और रिंकू ने उनका विरोध किया और कहा कि इसको क्यों पीट रहे हो? इसी बात से उक्त तीनों युवक तैश में आ गए और उन्होंने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान चिकन कॉर्नर से बर्फ तोड़ने वाला सूआ व चाकू उठाया, जिनसे उन पर ताबड़तोड़ हमले किए। साथ ही पत्थरों से भी उन पर हमला किया गया। परिस्थिति को भांपते हुए प्रवीन वहां से हटकर दूसरी और खड़ा हो गया।

आरोपियों ने सेठी और रिंकू पर धारदार व नोकदार हथियारों से हमला किया। वारदात के दौरान आरोपियों ने घायलों की बाइक से भी टक्कर मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी बाइक, स्कूटी व अन्य वाहनों पर सवार थे। आरोपियों की एक बाइक का नंबर HR06AV9972 था। घायलों का कहना है कि वह किसी भी आरोपी को नहीं जानते हैं।

Exit mobile version