Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

साड़ी-ब्लाउज और मंगलसूत्र पहने पकड़ा गया बदमाश; पुलिस से बचने के लिए महिला बना, घूंघट के अंदर से इशारा कर चकमा देता रहा

 इस दुनिया में गजब तेजस्वी लोग हैं। अपने बचाव के लिए क्या से क्या कर जाएं। कुछ नहीं कहा जा सकता। दरअसल, राजस्थान के जोधपुर से एक अजब ही मामला सामने आया है। यहां एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस से बचने के लिए महिला बन गया। महिला बनने का मतलब, बदमाश ने अपना हुलिया महिला की तरह बना लिया। एक शादीशुदा महिला की तरह वह साड़ी-ब्लाउज और मंगलसूत्र पहनकर रहने लगा। महिला की तरह दिखे इसके लिए उसने हाथ-पैरों पर वैक्स भी करवाया।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश का नाम दयाशंकर चांवरिया बताया जाता है। दयाशंकर महिला बनकर काफी समय तक पुलिस से खूब बचता रहा। लेकिन आखिर में वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। जोधपुर पुलिस ने दयाशंकर को गिरफ्तार किया है। जोधपुर पुलिस ने दयाशंकर को महिला के भेष में ही घर से दबोचा। पकड़े जाने के दौरान दयाशंकर साड़ी-ब्लाउज में था और उसने गले में मंगलसूत्र पहन रखा था। मतलब दयाशंकर फिर से पुलिस को चकमा देना चाहता था। लेकिन वह फेल हो गया। पुलिस ने पूरी जांच-पड़ताल से दयाशंकर को धर दबोचा।

बताया जाता है कि इस हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इसकी धरपकड़ के लिए लगातार कोशिश कर रही थी। लेकिन इसने महिला बनकर पुलिस को चकमा दे रखा था. बताते हैं कि, पुलिस जब भी दयाशंकर को पकड़ने के लिए घर पर दबिश देने पहुंचती तो महिला के भेष में खुद दयाशंकर इशारे से कह देता कि दयाशंकर घर पर नहीं हैं। इस बार भी जब पुलिस पहुंची तो दयाशंकर ने घूंघट के अंदर से इशारे से बोला दयाशंकर घर में नहीं हैं। लेकिन इस बार पुलिस तैयार थी।

Exit mobile version