Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के पावर हाउस चौक पर बदमाश ने ई-रिक्शा लूटकर हुआ फ़रार

रोहतक के प्रदीप नाथ नगर निवासी राजेश से बदमाश उसका ई-रिक्शा लूटकर ले गए। राजेश ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। रात करीब 10 बजे वह पावर हाउस चौक पर मौजूद ​था और रिक्शे की पीछे की सीट पर बैठा था। तभी एक युवक वहां आया और ई-रिक्शा लेकर चल दिया।

राजेश ने बताया कि नशा होने के कारण वह विरोध नहीं कर सका। वह ई रिक्शा लेकर मुर्गी फार्म रोड ​स्थित मंदिर के पास पहुंचा, यहां पहले से दो युवक बाइक पर मौजूद थे। उन्होंने मुझे ई-रिक्शा से धक्का दे दिया और रिक्शा लूटकर ले गए। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

Exit mobile version