Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सीएम-मंत्री के कार्यक्रम में बत्ती गुल…फ़्लैश लाइट जलाकर CMO ने पढ़ा भाषण

हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में हिसार के सिविल अस्पताल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंत्री Ranbir Gangwa, विधायक रणधीर पनिहार और पूर्व विधायक अनूप धानक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब दो बार बिजली गुल हो गई। खास बात यह रही कि उस समय सीएमओ सपना गहलावत मंच से संबोधन दे रही थीं। अचानक लाइट जाने से मंत्री और विधायक एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे, जबकि कुछ कर्मचारी बाहर निकल गए।

यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के साथ पंचकूला से वर्चुअली जुड़ा हुआ था। सिविल अस्पताल हॉटलाइन से कनेक्टेड होने के बावजूद बिजली कटौती होने से व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए।

दरअसल, जिला नागरिक अस्पताल में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक” का शुभारंभ किया गया, जो महिलाओं की बीमारियों की जांच और काउंसलिंग के लिए बनाया गया है। इसके अलावा असरावां, मोडाखेड़ा और जाखोद खेड़ा में तीन नए हेल्थ सब सेंटरों का उद्घाटन भी किया गया।

साथ ही अमृत फार्मेसी स्टोर और मिल्क पार्लर का शिलान्यास किया गया। अस्पताल परिसर में बनने वाली यह फार्मेसी 24 घंटे खुली रहेगी, जहां मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयां और मेडिकल उपकरण उपलब्ध होंगे। वहीं मिल्क पार्लर पर शुद्ध खान-पान की सुविधा मिलेगी।

सरकार ने इन परियोजनाओं के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में विशेष प्रावधान किया था, जिसे अब जमीन पर उतारा जा रहा है।

Exit mobile version