Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

साल का आखिरी चंद्रग्रहण दिखेगा इस दिन, जानिए भारत में कैसा रहेगा प्रभाव

ग्रहों की स्थिति बदलने पर ग्रहण दिखाई देता है। इस बार साल का आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर देखने को मिला। वहीं इसके विपरित साल का आखिरी चंद्रग्रहण 08 नवंबर को लगने जा रहा है। भारत में भी इसका असर देखने को मिलेगा। ग्रहण के बाद दौरान सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण के शुरु होने के पहले ही 9 घंटे सूतक काल लग जाएगा। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में यह चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। इसके अलावा यह अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में भी दिखाई देगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि 8 नवंबर को लगने वाले इस चंद्रग्रहण का समय क्या होगा….

8 नवंबर यानी मंगलवार को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण के 15 दिन पहले सूर्यग्रहण लगा था। ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, 8 नवंबर को लगने वाले इस चंद्रग्रहण का दोपहर 2:41 से शुरु होकर शाम 6:20 तक रहेगा। वहीं ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरु हो जाएगा। भारत के कुछ हिस्सों में पूरा और ज्यादातर हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। मान्यताओं के अनुसार, अमेरिका में पूरा चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, साल का आखिरी चंद्रग्रहण 08 नवंबर को मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगने जा रहा है। मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। इसलिए ये तीसरे दिन भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा राहु के साथ मौजूद रहेंगे और सूर्य केतु, शुक्र और बुध के साथ स्थित होंगे। वहीं बृहस्पति अपनी स्वंय की राशि मीन और शनिदेव अपनी राशि मकर में रहेंगे। 

08 नवंबर शाम को चंद्रोदय होने के बाद चंद्र ग्रहण दिखेगा। वहीं भारत की पूर्वोत्तर दिशा में यह चंद्रग्रहण सबसे पहले दिखाई देगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहला चंद्रग्रहण दिखेगा। 

कहां दिखेगा आंशिक चंद्रग्रहण 

पूर्वोत्तर क्षेत्र को छोड़कर भारत के सारे देशों में आंशिक चंद्र ग्रहण ही दिखाई देगा। 

भारत के अलावा यहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण 

भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में साल का आखिरी चंद्रग्रहण दिखेगा। 

कहां नहीं दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 

साल का आखिरी चंद्रग्रहण दक्षिणी पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका में नहीं दिखाई देगा। 

Exit mobile version