Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पिता के सामने बुझा घर का चिराग- पानीपत में चौटाला रोड पर हुए एक्सीडेंट में युवक की मौत- काम कर के लौट रहे थे बाप बेटा

हरियाणा के पानीपत जिले में चौटाला रोड पर एक सड़क हादसे में काम से पैदल घर लौट रहे युवक को उसके पिता के सामने ही एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। खून से लथपथ बेटे को पिता सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी बाइक चालक के खिलाफ पिता की शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव का आज पोस्टमार्टम होगा।

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में इकराम ने बताया कि वह गांव जालपाड़ पानीपत का रहने वाला है। 21 जनवरी को वह अपने बेटे सुहेल (22) के साथ गांव छाजपुर खुर्द काम से वापस अपने घर पैदल आ रहा था। जब वे चौटाला रोड शिव चौक से पहले एक शराब ठेका के सामने पहुंचे तो वहां छाजपुर खुर्द की तरफ से एक बाइक चालक आया।

उसने पीछे से सुहेल को टक्कर मार दी और टक्कर लगते ही सुहेल सड़क पर गिर गया। आरोपी बाइक चालक भी सड़क पर गिर गया था। आरोपी समालखा नंबर की बाइक पर सवार था। सुहेल अचेत हो गया। जिसे एक निजी वाहन का इंतजाम करके तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक घर का एकलौता चिराग था। उसकी दो बड़ी बहनें हैं।

Exit mobile version