इंदौर में बदमाशों के अंदर कानून का डर लगता है समाप्त हो गया है। बेखौफ घूम रहे इन बदमाशों ने अब पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला रिटायर्ड जज से जुड़ा हुआ है। रात को लुटेरे जज के घर से लाखों के जेवर पार कर फरार हो गए। ताज्जुब की बात यह रही कि बदमाश जज के घर 20 मिनट तक रहे, उनके घर में घूमते रहे और किसो को कानोकान खबर ही नहीं हुई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन अब तक उन चोरों का पता नहीं चल पाया है।
घटना रविवार तड़के सुबह 4:00 बजे के करीब प्रगति पार्क कॉलोनी की बताई जा रही है। प्रगति पार्क कॉलोनी में रिटायर जस्टिस रमेश गर्ग का बंगला है। घर सीसीटीवी कैमरे से लैस है,लेकिन बदमाशों ने उसे भी धता बताकर घर के अंदर घुस गए। वहां बदमाशों ने करीब 20 मिनट तक घूमते रहे। चोरों ने अलमारी खोली पर जज के परिवार को इसकी भी भनक नहीं लगी। सीसीटीवी कैमरे में लगा सायरन भी बजा पर वो भी नाकाफी रहा। चोर अलमारी से लाखों के लेकर फरार हो गए। रिटायर्ड जज की बहू जब सुबह उठी तो घर पबरा अस्त-व्यस्त पाया। इसके बाद उन्होंने पूरे परिवार को इसकी जानकारी दी और साथ पुलिस को भी खबर की।
इंदौर के प्रगति पार्क कॉलोनी में तड़के हुई इस घटना ने पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़ा कर दिए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस स्निफर डॉग और बाकी बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचा। ग्रामीण के एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी और डीएसपी उमाकांत चौधरी खोजी कुत्तों के साथ और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंचे थे,लेकिन पुलिस को अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश जिस कमरे में दिखाई दे रहा है,वह जस्टिस रमेश गर्ग के बेटे ऋत्विक का है। चोर ऋत्विक के बेडरूम में घुसे तब वह गहरी नींद में सो रहा था। एक बदमाश जहां अलमारी में सोने के जेवर और आभूषण निकाल रहा था,वहीं दूसरा बदमाश सो रहे ऋत्विक के सामने खड़ा था। प्लान था कि जज के बेटे ने अगर थोड़ी सी भी हरकत की तो बदमाश उसकी डंडे से मारकर हत्या भी कर देते।
