चरखी दादरी जिले से मंगलवार को एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमे आपसी घरेलू झगड़े कै कारण सीआरपीएफ के जवान ने पहले अपने बेटे के पैर में गोली मारकर फिर खुद के सिर में भी गोली मार ली.आपसी कहासुनी को लेकर सीआरपीएफ के जवान ने अपने बेटे के पैर में गोली मारकर फिर खुद के सिर में भी गोली मार ली. हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां से चिकित्सकों ने दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया. हादसे की सूचना पर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान भी अस्पताल में पहुंचे और चिकित्सकों से बात की.

सैनिक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं सिटी पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है. बता दें कि झज्जर जिले के गांव झासवा निवासी सैनिक संजय कुमार अपने परिवार सहित दादरी शहर के एमसी कॉलोनी में रह रहे हैं और इस समय दिल्ली के झाड़सा क्षेत्र में सीआरपीएफ में तैनात हैं. संजय कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे. मंगलवार दोपहर संजय का अपने घर पर पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.

झगड़े कै समय संजय के 17 वर्षीय बेटे हैप्पी ने बीच-बचाव करना चाहा तो संजय ने पिस्टल से बेटे के पैर में गोली मारकर खुद के भी सिर में गोली मार ली. गोली लगने से पिता-पुत्र को घायलावस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया. हादसे की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस व पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान अस्पताल में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है. पुलिस इस मामले में और अधिक जानकारी जुटा रही है.

By Ashish

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!