Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कच्चाबेरी रोड अंडरपास पर विधानसभा में गूंजा मुद्दा, डॉ. धर्मपाल मुद्गल ने जताया आभार

रोहतक के कच्चा बेरी रोड स्थित अंडरपास निर्माण की 2017-18 के बाद कच्चा बेरी रोड एलिवेटेड रोड का काम शुरू हुआ था। उस समय पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने यही आश्वासन दिया था कि यहां अंडर पास का भी निर्माण कराया जाएगा लेकिन अभी अंडर पास का निर्माण न होने से कई परेशानी आ रही है।करीब 2 साल पहले एलिवेटेड रोड का संचालन भी हो चुका है लेकिन अंडरपास कब तक बनेगा, पता नहीं इस मामले को विधानसभा में कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बतरा ने उठाया। भारत भूषण बतरा का आभार जताते हुए डॉक्टर धर्मपाल मुद्गल ने बताया यहां पर करीब 300 दुकानदारों के अलावा स्थानीय निवासियों और प्रतिदिन मंडी में आवागमन करने वालों के लिए अंडरपास के निर्माण की बहुत ही आवश्यकता है। कारोबार प्रभावित हो रहा है इसीलिए सरकार जल्द से जल्द अपने वादे के अनुसार अंडरपास का निर्माण कराया जाए। जल्द ही इस प्रकरण में स्थानीय दुकानदार और व्यापारी बैठक करके उपायुक्त से भी मिलने का समय लेंगे इससे उन्हें अपनी समस्या बता सकें। डॉक्टर धर्मपाल मुद्गल प्रधानकच्चा बेरी रोड संघर्ष समिति रोहतक….

Exit mobile version