Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में ठंड और प्रदूषण का असर बढ़ा:11 शहरों में लगातार गिर रहा तापमान; 7 जिलों में हवा जहरीली, लोग पड़े बीमार

हरियाणा में ठंड का दौर शुरू हो चुका है। लगातार रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। एक सप्ताह पहले जहां 4 शहरों करनाल, हिसार, महेंद्रगढ़ और नारनौल में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला रहा था वहीं अब 11 शहर ऐसे हैं, जहां तापमान लगातार गिर रहा है।

तापमान गिरने का सिलसिला 18 नवंबर तक ऐसे ही बना रहेगा। इसके बाद 19 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हलके बादल छाएंगे जिससे दिन का पारा गिरेगा मगर रात्रि तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम और बदल सकता है और ठंड के साथ धुंध भी देखने को मिल सकती है।

कृषि मौसम एक्सपर्ट डॉ. मदन खीचड़ ने गेहूं की बिजाई जल्द से जल्द खत्म करने की सलाद किसानों को दी है। इसके अलावा सरसों में रोगों की रोकथाम के लिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेने को कहा है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 19 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में आएगा इससे बादलवाई देखने को मिल सकती है।

इसके कारण रात्रि तापमान में बढ़ोतरी मगर दिन का तापमान सामान्य या इससे कम रहता है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है।

वहीं हरियाणा के 7 शहरों बहादुरगढ़, फतेहाबाद, सोनीपत, भिवानी, चरखीदादरी, जींद और रोहतक में प्रदूषण रेड जोन में चला गया है। वहीं धारूहेड़ा और नारनौल में स्थिति खराब है। प्रशासन ने जींद में प्रदूषण के कारण पांचवीं कक्षा तक स्कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में और शहरों में भी स्कूलों को लेकर प्रशासन फैसला कर सकता है। दिवाली के बाद से ही हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति खराब चल रही

Exit mobile version