Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा पुलिस विभाग में चली तबादला एक्प्रेस…46 HPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए DSP-ACP तैनात


हरियाणा में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। मंगलवार देर रात हरियाणा सरकार ने 46 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए।

इस फेरबदल के तहत कई जिलों में डीएसपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों को बदला गया है। खासतौर पर पानीपत, सिरसा, रोहतक और गुरुग्राम जैसे अहम जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में कई एसीपी भी बदले गए हैं।

इसके अलावा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), सीआईडी, एचएसएनसीबी और आईआरबी जैसी विशेष इकाइयों में भी अधिकारियों की अदला-बदली की गई है।

इस प्रशासनिक बदलाव में कुछ अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर स्पेशल यूनिट्स में भेजा गया है, जबकि कई को महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Exit mobile version