Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पंचकूला पहुंचे कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज का सरकार को 24 फरवरी को मिलेगा जवाब- मेहर सिंह नैन

हरियाणा में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर हुए बवाल के बाद रिटायर्ड कर्मचारी भी लामबंद हो गए हैं। रिटायर्ड कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए निर्णय लिया है कि कर्मचारियों पर किए गए अत्याचार का 24 फरवरी को बदला लिया जाएगा।

OPS की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वालों के समर्थन में रिटायर्ड कर्मचारी भी आए हुए हैं। ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा अध्यक्षीय मंडल के सदस्य मैहर सिंह नैन ने कड़े शब्दों में घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि इस अत्याचार के बाद सरकार आज से ही अपनी उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दें।

जॉइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्षीय मंडल के सदस्य मेहर सिंह नैन।

मेहर सिंह नैन ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों पर जो अत्याचार किया गया है 24 फरवरी को इसका बदला ले लिया जाएगा। ज्वाइंट एक्शन कमेटी का उन्हें पूरा समर्थन है। वह किसी से कमजोर न समझें, जल्द ही 24 फरवरी को ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा के बैनर तले पुरजोर प्रदर्शन करेगी।

प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों का ज्ञापन डीसी को सौंपेंगे। लेकिन रविवार को कर्मचारियों के साथ जो अत्याचार किया वह बिल्कुल ही गलत और असहनीय है। जल्द ही बड़े स्तर पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

Exit mobile version