Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में घर से युवती नकदी व गहने लेकर फरार: वापस नहीं लौटी, परिवार वाले करते रहे इंतजार; पुलिस से लगाई गुहार

रोहतक की एक कॉलोनी से एक युवती घर से फरार हो गई। वह अपने साथ करीब 1.65 लाख रुपए और आभूषण भी ले गई है। युवती जब घर वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों की चिंता बढ़ी। उन्होंने उसे ढूंढा, लेकिन कहीं नहीं मिली। परिवार वालों ने युवती की तलाश करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

बता दें कि रोहतक शहर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने ओपन स्कूल से 12वीं की है, वह अभी कंप्यूटर सीख रही थी। गुरुवार सुबह युवती कंप्यूटर क्लास के लिए घर से गई थी, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार वालों ने युवती से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो पाया।

परिवार ने हर जगह पर युवती की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जिसके बाद युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई। इधर, परिवार वालों ने भी युवती की तलाश करने के लिए रिश्तेदारियों व युवती के परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग पाया।

पिता ने बताया कि बेटी ने लौटने के बाद उन्होंने अपना घर संभाला तो पता लगा कि वह अपने साथ कैश और आभूषण भी ले गई। युवती घर से 1 लाख 65 हजार रुपए और 3 सोने की अंगूठी लेकर गई। शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने युवती के लापता होने का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version