रोहतक में आज ब्रह्माकुमारी संस्था रोहतक के द्वारा वरदानी भवन सेंटर अनन्तपुरम सोसायटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बीजेपी पार्टी से प्रदेश महासचिव श्रीमती रेणु डाबला जी पहुंची। रेणु डाबला पूर्व मेयर रोहतक ने ब्रह्मकुमारीज की प्रशंसा करते हुए बताया कि आज सच्चे अर्थों में ब्रह्माकुमारी संस्था देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मूर्मू जी के साथ व आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के साथ मिलकर देश को स्वर्णिम भारत बनाने के कार्य में लगे हुए हैं। रेणु डाबला जी ने सभी क्षेत्र वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष बीजेपी श्री सतीश चौधरी जी पहुंचे। जिन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था की सराहना करते हुए कहा कि आज प्रशासन के साथ मिलकर संस्था हर अच्छे कार्य में प्रशासन का सहयोग कर रही है।
इसके अलावा बीजेपी जिला अध्यक्ष सतीश चौधरी ने बताया कि बहन रेणु डाबला जी ने पूर्व में रोहतक नगर निगम की सेवा मेयरके रूप में की है । अब अगर आप सबका सहयोग रहा तो कलानौर हल्के की सेवा विधायक के रूप में जल्द करेंगी।
ब्रह्माकुमारी संस्था वरदानी भवन सेंटर इंचार्ज बी.के. सुदेश बहन ने मेहमानों का स्वागत कर सबको श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
