Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पुरानी पेंशन, निजीकरण व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने के लिए महासंघ करेगा मुख्यमंत्री ग्रह क्षेत्र नारायणगढ़ में महापड़ाव: हरियाणा कर्मचारी महासंघ की वार्ता समिति व सम्बंधित विभागीय यूनियनों की हुई बैठक

हरियाणा कर्मचारी महासंघ की वार्ता समिति व सम्बंधित विभागीय यूनियनों की बैठक कॉमरेड बलदेव सिंह घणघस रोड़वेज भवन में संम्पन हुई।संचालन राज्य महासचिव सुनील खटाना ने किया।सरदार निशान सिंह को कार्यकारी राज्य प्रधान बनाया गया।नवनियुक्त राज्य प्रधान निशान सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की समाधान करने की बजाय विभागों का निजीकरण कर रही हैं।सरकार की विभाग व कर्मचारी विरोधी नीतियों से सभी विभागों के कर्मचारियों में बहुत रोष हैं।

12 दिसम्बर 2023 को ललकार रैली में संगठन से वार्ता करने का भरोसा दिया था। परन्तु आज तक सरकार ने प्रतिनिधि मण्डल को बातचीत के लिए नही बुलाया हैं।सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में 29 जून को राज्य स्तरीय कन्वेंशन अम्बाला में कई जाएगी।

सरकार द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नही किया तो 25 जुलाई को मुख्यमंत्री के ग्रह क्षेत्र नारायणगढ़ में महापड़ाव किया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए सभी जिलों में यात्राएं भी जाएगी। बैठक में कुलदीप शर्मा, ओमप्रकाश ग्रेवाल, जयबीर नफरिया, वीरेन्द्र काजल, जयबीर घणघस,सुरेश नहरा आदि शामिल थे।

Exit mobile version