Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दुष्कर्म व जलाने का मामला: दिल्ली कैंट के पुराना नांगल गांव में 9 साल की बच्ची की मौत मामले में परिजनों ने घटना के नौंवे दिन भी शव लेने से इनकार कर दिया।

दिल्ली कैंट के पुराना नांगल गांव में 9 साल की बच्ची की मौत मामले में परिजनों ने सोमवार को नौवें दिन भी शव नहीं लिया। स्थानीय लोगों का प्रदर्शन जारी रहने के साथ ही प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उसके परिवार को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये और परिवार में से किसी सदस्य को नौकरी के साथ रहने के लिए मकान मुहैया कराये जाने की मांग की। और उधर किसानो ने भी इन्हें अपना समर्थन दिया और मिली जानकारी के अनुसार सुबह से ही भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैट के पहुंचने के कयास थे। लेकिन, किसी कारण वह नहीं पहुंच पाए। सोमवार को वाहनों के लिए सागरपुर से आने वाले फ्लाईओवर को खोल दिया गया है। हालांकि, आगे आने पर प्रदर्शनस्थल के पास रास्ता बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक सड़क से हटना संभव नहीं है। दूसरी ओर फ्लाईओवर खुलने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। 

Exit mobile version