Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 118 जर्जर स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, 200 करोड़ से बनेंगे नए आधुनिक भवन

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सर्वे के दौरान पूरी तरह जर्जर पाए गए 118 सरकारी स्कूलों के भवनों को मरम्मत कराने के बजाय नए सिरे से बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने करीब 200 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।

शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए स्कूल भवनों को मौजूदा जरूरतों के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। कई स्कूल भवनों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

शिक्षा मंत्री के मुताबिक, प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जर्जर स्कूल भवनों को चिह्नित किया गया है। बादली विधानसभा क्षेत्र में ही सात स्कूलों के नए भवन बनाए जाने हैं।
सरकार का कहना है कि पुराने और असुरक्षित भवनों के स्थान पर नए भवन बनने से विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Exit mobile version