नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण करने वालो के विरूद्व निरंतर कार्यवाही की जा रही है। गोहाना अड्डा के नजदीक बुस्टर के सामने सड़क के बीचो-बीच कूड़ा डलने बारे निरंतर शिकायत कार्यालय में प्राप्त हो रही थी, जिनके समाधान के लिए निगम अधिकारियो द्वारा मौका निरीक्षण किया गया था तथा वहां पर स्थाई अतिक्रमण किया हुआ पाय गया था। आज नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई क्योकि अतक्रमण हटाने बारे निरीक्षण के दौरान भी सम्बन्धित को चेतावनी दे दी गई थी कि व अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा हटवाया जायेगा। नगर निगम की टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही की गई तथा सड़क पर बनाये गये चबूतरे को तोड़ा गया।
इसके अतिरिक्त आज नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम ने टी.बी. हस्पताल, सैक्टर-2 मार्किट, हिसार रोड़ इत्यादि स्थानो से भी अतिक्रमण हटवाया गया। नगर निगम की टीम को यह भी निर्देश दिए जा चुके है कि जीन्द रोड़ पर अवैध रूप से कबाड़ी वालो द्वारा सड़क पर अवैध रूप से रखी जाने वाली गाड़ियो पर निगरानी करें तथा उन द्वारा सड़क पर गाड़ियां रखते ही गाड़ियो को जब्त किया जाये।
आमजन से पुनः अपील है कि अतिक्रमण न करे अन्यथा नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीम द्वारा अतिक्रमण करने वालो के विरूद्व कड़ी कार्रवाई की जायेगी क्योकि अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था बाधित होता है व आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
