Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में डंपर ने भाइयों को कुचला और ऊपर से गुजर गया वाहन; शवों की हालत ऐसी कि खुरच कर इकट्ठे किये गए अवशेष

पानीपत जिले में शुक्रवार को पसीना मोड़ के पास गांव माछरौली निवासी दो बाइक सवार चचेरे भाइयों को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों भाई हाईवे पर गिर गए और डंपर दोनों के ऊपर से गुजर गया। उसके बाद जो मंजर था, देखकर सभी सहम गये। शवों की हालत एसी होगयी थी कि खुरच कर अवशेष उठाने पड़े।

हादसे के कारण डंपर के पीछे चल रही तीन गाड़ियां भी अपना बचाव करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर भिड़ गईं। एक कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन पर पहुंच गई। वहीं हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। सेक्टर-29 थाना और समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कारों को हाईवे से हटाया। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

मृतकों की पहचान गांव माछरौली निवासी 49 वर्षीय जयभगवान व 60 वर्षीय दयांनद हुई है। जयभगवान फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था और वह शुक्रवार को अपने ताऊ के लड़के दयांनद के साथ बाइक पर कपड़ा लेने पानीपत जा रहा था। कि तभी पसीना मोड़ के पास दिल्ली की तरफ से आए एक डंपर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों हाईवे पर जा गिरे। टक्कर माने के बाद भी चालक ने डंपर को नहीं रोका और दोनों के ऊपर से चढ़ाता हुआ निकल गया। फिर डंपर को साइड में लगाकर चालक भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को हाईवे से चिपके शवों के अवशेषों को खुरचकर उठाना पड़ा।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। परिजन और ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे। परिजनों की ओर से आरोपी डंपर चालक के खिलाफ शिकायत दी गई है। वहीं तीनों कार सवार लोगों को चोट आई है, जिन्हें पुलिस ने नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Exit mobile version