Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के इस्माइला गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा जिला प्रशासन, प्रशासन आपके गांव में व रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सुनी जन समस्याएं


रोहतक, 6 नवंबर : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन इस्माइला गांव में पानी, बिजली और सडक़ों सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा प्रशासन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रशासन आपके गांव में पहल के तहत इस्माइला गांव को मॉडल गांव बनाने के लिए एक 10-सूत्रीय मॉडल विलेज एजेंडा तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से सतत और समावेशी ग्रामीण विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

10-सूत्रीय मॉडल गांव एजेंडा

  1. स्वच्छ एवं हरित गलियां
  1. जल सुरक्षा एवं प्रबंधन
  1. ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन
  1. स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग और सीसीटीवी
  1. डिजिटल एवं शैक्षणिक हब
  1. सामुदायिक परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण
  1. स्वास्थ्य एवं स्वच्छता ढांचा
  1. खेल एवं युवा सहभागिता
  1. हरित ऊर्जा एवं सतत विकास
  1. सहभागी शासन एवं निगरानी
Exit mobile version