Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के गांव बोहर, भैयापुर व मकड़ौली खुर्द में 17.3 एकड़ में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों में की गई तोड़-फोड़, अवैध निर्माण/ कॉलोनी को गिराने का अभियान निरंतर जारी


रोहतक, 19 सितम्बर : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रोहतक नियन्त्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों को गिराने का निरंतर अभियान जारी है। इस अभियान के तहत जिला के गांव बोहर, भैयापुर एवं मकड़ौली खुर्द में लगभग 17.3 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों में 17 नींव, 3 निर्माणाधीन अवैध निर्माण, कच्चा रोड नेटवर्क, इंटरलॉक टाइल रोड नेटवर्क एवं सीवरेज पाइप लाइन को तोड़ा गया। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला में अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनियों को नहीं पनपने दिया जाएगा। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा नियमित अंतराल पर अवैध निर्माण/कॉलोनी को गिराने का अभियान चलाया जाता है।
  जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सेक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते हंै।  

Exit mobile version