रोहतक लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के चलते ट्रांसफर में रह गए अधिकारी अब भी बदले जा रहे हैं। कोसली निवासी सीटीएम सपना यादव के ज्वाइनिंग के चार दिन बाद ही उन्हें बदल दिया है। मूल रूप से रेवाड़ी जिले के कोसली निवासी सपना यादव की ज्वाइनिंग के समय आचार संहिता का ख्याल नहीं रखा गया था। अब उनकी जगह नगराधीश अंकित कुमार ने पदभार ग्रहण किया है। अंकित कुमार डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग से जारी हिदायतों के अनुसार कोई भी पार्टी या उम्मीदवार ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होगा, जिससे जाति और समुदाय में तनाव या घृणा पैदा हो।
रोहतक की लोकसभा की आचार संहिता के कारण फैसला ताकि न लगे भेदभाव के आरोप

