Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शेर ए हरियाणा पूर्व में पांच बार रहे मुख्यमंत्री लोह पुरुष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का निधन एक युग का अंत : राकेश सुहाग बिसहान

हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन एक बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति है। वह एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पांच बार सेवाएं दी। उनका निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक शून्य छोड़ देगा। यह बात राष्ट्रीय विकास संगठन हरियाणा प्रदेश मंत्री श्री राकेश सुहाग बिसहान ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कही सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय विकास संगठन हरियाणा प्रदेश मंत्री श्री राकेश सुहाग बिसहान ने कहा कि आदरणीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गुरु व पिता की भूमिका निभाते थे। ओ.पी. चौटाला साहब जहां राजनीतिक ज्ञान देते थे वहीं पिता की तरह गलती होने पर डांट फटकार भी लगा देते थे। आदरणीय चौधरी चौधरी साहब का जन्म 1 जनवरी 1935 को हुआ था। वह एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे उनके पिता जननायक चौधरी देवीलाल एक प्रसिद्ध राजनेता थे।

चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने पिता के साथ की और बाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। राष्ट्रीय विकास संगठन हरियाणा प्रदेश मंत्री श्री राकेश सुहाग ने कहा कि उनकी राजनीतिक विरासत और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से हरियाणा की राजनीति को एक बड़ा झटका लगा है उनके अनुभवी नेतृत्व और राजनीतिक कौशल की कमी को पूरा करना मुश्किल होगा। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी को उनके योगदान और सेवाओं के लिए हमेशा हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी राजनीतिक विरासत और आदर्श हमेशा हमें प्रेरित करते रहेंगे महान पुण्य आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि।

Exit mobile version