Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव- दहेज हत्या का आरोप; पुलिस ने ससुराल पक्ष पर की कार्रवाई

हरियाणा के अंबाला के गांव बिहटा में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने थाने में शिकायत देकर ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने के आरोप लगाए है। पिता नरेश ने कहा कि बेटी अनु ने मुझे फोन किया था, लेकिन फोन पत्नी ने उठाया। फोन पर बेटी ने कहा था कि पति, सास, ससुर मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। दहेज की भी डिमांड कर रहे हैं। घर पहुंचने पर पत्नी ने मुझे इस बारे बताया। इसके बाद वह गांव बिहटा जाने की तैयारी कर रहे थे कि ससुराल पक्ष के पड़ोसियों से पता लगा कि अनु की मौत हो गई। शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित एक अन्य पर मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने शुक्रवार को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में युवती का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अनु के परिजनों का कहना था कि बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में पूरा खर्च किया था। बावजूद ससुराल पक्ष नहीं माना। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने पति रोहित, सास राजेश, ससुर मोहन सिंह व हरपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मृतका के पिता नरेश ने शिकायत में बताया कि वह पंचकूला के गांव भरैली का रहने वाला है। बेटी अनु की शादी 18 मई 2020 को करवाई गई थी। कुछ समय बाद ही बेटी को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया था। इस बारे में पहले भी साहा थाने में शिकायत दी थी। बाद में पंचायती समझौता हो गया था। फिर भी मारपीट करने पर वह बेटी को अपने घर ले गए थे। दो माह पहले ही बेटी को दोबारा गांव बिहटा ससुराल में भेजा था।

Exit mobile version