Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव- मां के दुपट्टे से लगी हुई थी फांसी

करनाल में नेशनल हाईवे के किनारे पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। जेब से मिले फोन से युवक की पहचान गांव अंजनथली निवासी 24 वर्षीय वीरू के रुप में हुई, जिसने अपनी मां के दुपट्‌टे से फंदा लगाकर अपनी जान दी। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया हैं। वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे के किनारे झिलमिल ढाबा के पास एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही सदर थाना पुलिस की टीम को भी बुलाया गया। सदर थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया। आसपास के लोगों को दिखाया गया। लेकिन युवक की जेब से मिले मोबाइल से पता चला कि युवक गांव अंजनथली निवासी वीरू है।

जांच अधिकारी सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि मौके पर एसएफएल की टीम को बुलाया गया है। प्रथम दृष्टि में आत्महत्या लग रही है। बाकी परिजनों व तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जेब से मिले फोन के आधार पर युवक की पहचान हुई। कुछ समय पहले भी झिलमिल ढाबा के पास एक युवक लटका मिला था।

Exit mobile version