Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बहू का एक और खौफनाक रूप!! बुजुर्ग सास को बेरहमी से पी/टा, भाई और पिता से पति को भी पिटवाया..

ग्वालियर में एक बहू ने अपनी 70 साल की बुजुर्ग सास को जमीन पर पटक पटककर बेरहमी से पीटा। बहू का पिता और भाई उसके पति को भी बुरी तरह पीट रहे थे जिसका एक सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से बना वीडियो शुक्रवार को सामने आया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के ग्वालियर के इंदरगंज थाना अंतर्गत आदर्श कॉलोनी में रहने वाले विशाल बत्रा और उनकी माँ सरला बत्रा ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. उनका आरोप है कि विशाल की पत्नी नीलिका जबरन अपनी सास सरला को वृद्धाश्रम भेजना चाहती है. इसी जिद में उनसे गाली गलौज और मारपीट जैसी घटना को भी अंजाम दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 1 अप्रैल को दोपहर 1:56 की है, जो शिंदे की छावनी स्थित आदर्श कॉलोनी की बताई जा रही है। घटना के बाद से पीड़ित वृद्धा और उसका बेटा बीते चार दिनों से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थानों के धक्के खा रहे थे। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जब वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई, तब जाकर इंदरगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज हुआ, लेकिन फिर भी एफआईआर में घर में घुसकर की गई मारपीट का कोई ज़िक्र तक नहीं है और केवल मामूली धाराओं में तहत ही केस दर्ज किया गया। अब पीड़ित वृद्धा और उसका बेटा एसएसपी ग्वालियर से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

युवक को उसका साला सड़क पर सिर में पंच मारता हुआ दिखाई दिया। बहू ने बुजुर्ग सास को घर में पटककर पीटा शहर के शिंदे की छावनी आदर्श कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय महिला सरला बत्रा के मुताबिक उनके पति का स्वर्गवास तीन साल पहले हो चुका है। वह अपने बेटे विशाल बत्रा एवं बहू नीलिका और बच्चों के साथ रहती हैं। बहू, उनको घर में रखना नहीं चाहती है। जबरन वृद्धाश्रम भेजना चाहती है और पूरी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाना चाहती है। जिस पर बहू से उनकी अक्सर बहस होती रहती है।

मिली जानकारी के अनुसार एक अप्रैल की दोपहर 2 बजे बहू, वृद्ध सास के साथ गाली-गलौज कर रही थी। घर में होने वाली मामूली सी बातों पर वह अक्सर ऐसे ही गाली-गलौज करती थी। जिस पर उनके बेटे ने बहू को रोका तो बहू ने अपने पिता को फोन कर दिया। कुछ देर बाद बहू के पिता सुरेन्द्र कोहली, भाई नानक कोहली और तीन से चार अन्य लड़के उनके घर पहुंचे। बहू के पिता और भाई ने घर में अंदर घुसकर गालियां दी और सरला के बेटे विशाल को पीटा।जब वह अपने बेटे को बचाने पहुंची तो बहू नीलिमा ने उसे बेरहमी से पीटा। जमीन पर पटककर लात मारी। सिर दीवार में मारा। इसके बाद सड़क पर भी बाहर निकालकर मारपीट की। साथ ही यह धमकाकर चले गए कि नेतागिरी की तो जान से मार देंगे।

हमला होने के बाद 70 वर्षीय सरला अपने बेटे को लेकर इंदरगंज थाना पहुंची तो वहां सभी हमलावर पहले से ही बैठे मिले। जब महिला और उसका बेटा पुलिस से मिले तो पुलिस ने आवेदन लेकर जांच करने की बात कही। इतना ही नहीं CCTV कैमरे के फुटेज भी दिखाए पर पुलिस की इसमें कोई रुचि नहीं थी। इसके बाद पीड़िता वृद्धा व उसके बेटे ने अगले दिन घटना के संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर पूरी घटना बताई। साथ ही घटना के संबंध में CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दिखाई। इसके बाद अगले दिन वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने इंदरगंज में अपराध कायम किया।

मामला दर्ज होने के बाद 70 वर्षीय वृद्ध महिला सरला बत्रा का आरोप है कि आरोपी सुरेन्द्र कोहली, नानक कोहली व बहू द्वारा उसके ही घर के अंदर घुसकर लात-घूंसों से मारपीट की गई थी। उसके बाद घर के बाहर भी सड़क पर डालकर मारपीट की गई थी। पर पुलिस ने हमें जो एफआईआर की कॉपी दी थी। उसमें इस बात का जिक्र तक नहीं किया है।

सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन के मुताबिक”मां और उसके बेटे को बहू व उसके परिजन ने मारपीट की है। इसमें मामला दर्ज किया गया है। अब फरियादी पक्ष ने कुछ CCTV फुटेज व वीडियो दिए हैं। उसके आधार पर मामले को आगे दिखवा रहे हैं।”

Exit mobile version