प्रभारी साईबर थाना निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 18.02.2022 को संजय निवासी सैक्टर-1 रोहतक के पास सांय करीब 6 बजे एक अनजान नम्बर से उसके पास कॉल आय़ी जिसमे युवक ने कहा कि उनका खाता बंद हो गया है। उन्होने संजय को अपना पेन कार्ड अपडेट करवाने के लिए कहा व कहा कि भेजे गए संदेश पर क्लिक करे। संजय ने मैसज पर क्लिक किया तो संजय के खाते से कुल 2350000/- रुपये कट गए। संजय तुरंत साइबर थाना पहुंचे।


निरीक्षक कुलदीप व उप.नि. दिनेश द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायतकर्ता की ठगी गई रकम को फ्रीज करवाया गया। साइबर थाना की टीम ने तकनीकी मदद से ठगी गई रकम को वापिस शिकायतकर्ता के खाते मे ट्रांसफर करवाया गया।


रोहतक पुलिस की आमजन से अपील है कि आप किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर किसी भी लिंक पर क्लिक ना करे और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर ना करे। साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करे और www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज करवाये जितनी जल्दी हो सके शिकायत दर्ज करवाये। इसके अलावा साइबर अपराध थाना रोहतक या नजदीक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज की जा सकती है तथा साइबर अपराध के बारे में सहायता ली जा सकती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!