Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जालिम पति ने दांत से काट दी पत्नी की नाक, कर्ज को लेकर हुआ था दोनों में झगड़ा

आज के दौर में पति- पत्नी का रिश्ता मजाक बनकर रह गया। जरा सी बात पर कपल एक दूसरे के दुश्मन बनते जा रहे हैं। हाल ही में घरेलू हिंसा की एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  कर्ज चुकाने को लेकर हुए एक गरमागरम विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट ली। इस घटना को जानकर हर कोई हैरान है

यह मामला है  कर्नाटक के दावणगेरे जिले के मंतरघट्टा गांव का। पुलिस के पुलिस के अनुसार, यह घटना 8 जुलाई को हुई जब 30 वर्षीय विद्या और उसकी पति विजय का  कर्ज की किस्त चुकाने को लेकर विवाद हो गया। विजय ने बहस के दौरान विद्या को गालियां दीं और फिर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान विद्या ज़मीन पर गिर पड़ी और विजय ने कथित तौर पर उसकी नाक का अगला हिस्सा काट लिया।

स्थानीय निवासियों ने हस्तक्षेप किया और विद्या को प्रारंभिक उपचार के लिए चन्नगिरी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। विद्या ने अपने पति के खिलाफ चन्नगिरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। विजय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 117(2), 351(2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है।

Exit mobile version