Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली के बारदाना व्यापारी से 152डी पर लूट करने वाला बदमाश प्रोडक्शन वारंट पर काबू

दिल्ली के बारदाना व्यापारी से 152डी पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सीआईए-1 ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी को 6 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीआईए-1 प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी श्रवण निवासी बंदली जिला बीकानेर राजस्थान को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ 18 जून 2023 को 152 डी पर सेक्टर-8,रोहिणी दिल्ली निवासी सुरेंद्र की कार पर फायरिंग कर 2 लाख 25 हजार रुपए लूट लिए थे।

पीड़ित की शिकायत पर कलानौर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी श्रवण का नाम प्रकाश में आया था। जिसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी, लूट और फिरौती वसूलने के करीब 18 केस दर्ज हैं। इससे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version