नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है. वीडियो में एक बाइक पर युवक-युवती बैठे हैं. इस दौरान वह बाइक पर रोमांटिक स्टंट करना शुरू कर देते हैं. उनका रोमांटिक बाइक स्टंट खुद उनकी और अन्य लोगों की भी जान खतरे में डालता दिख रहा है. बाइक पर दोनों खुलेआम रोमांस करते हुए दिख रहे हैं और साथ में ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं.   

बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अब पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है. वीडियो में बाइक का नंबर साफ दिख रहा है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का ऐसा चालान ठोका है, जिसे ये दोनों हमेशा याद रखेंगे.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक तेज रफ्तार बाइक चला रहा है और युवती उसे आगे से कसकर गले लगाए बैठी है. इतना ही नहीं, दोनों ने हेलमेट तक नहीं पहना हुआ है. यह वीडियो एक्सप्रेसवे से गुजर रही एक कार में बैठे राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर कर लिया. 

वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस एक्टिव हुई. ट्रैफिक पुलिस ने बाइक मालिक पर 53 हजार 500 रुपये का चालान ठोंक दिया. अब नोएडा पुलिस वीडियो में बाइक चला रहे युवक की पहचान में जुटी हुई है.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!