Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, निगम ने लगभग 2.5 एकड़ भूमि एवं गांधी कैम्प मार्किट से हटवाया कब्जा


डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम की गांव सुनारियां में स्थित नगर निगम की लगभग 2.5 एकड़ भूमि से कब्जा हटवाया गया। इस बारे सम्बन्धित कब्जाधरियो को पूर्व नोटिस जारी किए गए थे कि वे निगम की भ्ूामि से स्वयं कब्जा हटा ले अन्यथा निगम द्वारा हटाया जायेगा। आज नगर निगम की टीम द्वारा भू-अधिकारी संदीप बतरा की देख-रेख एवं डयूटी मजिस्ट्रेट नगर अभियंता तुरूण कुमार की निगरानी में भूमि को निगम के कब्जे में लिया गया है। इस कार्य में जिला प्रशासन व पुलिस विभाग का भी सहयोग लिया गया ताकि कार्यवाही के दौरान किसी प्रकार का वाद-विवाद उत्पन्न न हो। नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में निगम की भूमि की डीमार्केशन का कार्य किया जा रहा है। भू-अधिकारी नगर निगम, रोहतक को निर्देश दिए जा चुके है कि निगम क्षेत्र में निगम की भूमि की जल्द से जल्द डीमार्केशन करवाई जाये ताकि उन पर कब्जा कार्यवाही की जा सके। इसलिए आमजन को सूचित किया जाता है कि नगर निगम की जमीन पर किए हुए अवैध कब्जे को स्वयं हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा कब्जे को हटवाया जायेगा तथा जिस दौरान लगने वाला हर्जा-खर्चा भी सम्बन्धित से वसूला जायेगा जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार हांेगे।
निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि नगर निगम की टीम बाजार क्षेत्रो में अतिक्रमण के विरूद्व भी सख्ती से कार्य कर रही है आज भू-अधिकारी संदीप बतरा की निगरानी में गांधी कैम्प मार्किट से अतिक्रमण हटवाया गया तथा 20 दुकानदारो का अवैध रूप से रखा गया सामान जब्ज किया गया।
कब्जा कार्यवाही हटवाने के दौरान बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट नगर अभियंता तुरूण कुमार, भू-अधिकारी संदीप बतरा, रेवेन्यू सलाहकार प्रमेश कुमार व एन्फोर्समेंट टीम एवं पुलिस बल इत्यादि उपस्थित रहे।

Exit mobile version