सभी को हंसाने वाली फेमस कॉमेडियन भारती सिंह खुद दर्द और तकलीफ से गुजर रही है। अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां का यह हाल देख उनका बेटा गोला भी बेहद परेशान हो गया है। अब कॉमेडियन ने अस्पताल से वीडियो  बनाकर बताया कि इस समय उनका क्या हाल है।


भारती सिंह तीन दिन से पेट मे दर्द होने के कारण बेहद तड़प रही थी। शुरुआत में उन्हें लगा कि ये  गैस्ट्रिक समस्या है लेकिन जांच करवाने के बाद पता चला कि  उनके गॉल ब्लैडर में पथरी है। भारती ने अपने यूट्यूब चैनल ‘लाइफ ऑफ लिंबाचिया’ पर नया व्लॉग अपलोड किया है, जिसमें वह अस्पताल में बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। उनकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस दर्द से गुजर रही है।

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती भारती ने वीडियो में बताया कि- बीते 3 दिन से वह तेज पेट दर्द से तड़प रही है, जिसके बाद हर्ष लिंबाचिया ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। भारती ने कहा कि जांच में उनके गॉल ब्लैडर में पथरी का पता चला है और डॉक्टर अभी उनकी देखभाल कर रहे हैं। इसी बीच वह अपने बेटे को लेकर भी थोड़ी इमोशनल हो गई। वह बताती हैं कि जब वे घर पर नहीं होती हैं, तो गोला उन्हें पूरे घर में ढूंढता है। वह रोते हुए कहती हैं कि गोला के साथ घर पर उनके अलावा बहुत सारे लोग हैं।

भारती ने वीडियो में यह भी बताया कि उनके पति हर्ष लिंबाचिया पिछले दो दिनों से उनकी वजह से सो नहीं पाए हैं। उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया और खुलासा किया कि वह कुछ भी नहीं खा पा रही हैं क्योंकि उनके पेट में दर्द हो रहा है। भारती को इस बात का भी बुरा लग रहा है कि उनके परिवार के सभी लोग अपना काम छोड़कर एक-एक करके उनसे मिलने आ रहे हैं। फिलहाल फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!