राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद कहा कि मैंने अपनी सारी बातें राहुल गांधी को बताई हैं। सभी मसले सुलझा लिए गए हैं।इस्तीफा वापसी के बाद उन्होंने कहा कि अब गिला शिकवा नहीं है।उनके साथ कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद रहे।
बैठक के बाद पंजाब के एआईसीसी प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि उनके नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हैं और वे जो कहेंगे उसका पालन करेंगे और पार्टी के लिए काम करना जारी रखेंगे
सिद्धू ने अध्यक्ष बनाए जाने के 2 महीने 10 दिन बाद 28 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफा पोस्ट किया था। हालांकि, पार्टी हाईकमान ने इसे मंजूर नहीं किया था। सिद्धू ने बेअदबी मामले, नशा माफिया में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई, राज्य के नए पुलिस चीफ और सॉलिसिटर जनरल की नियुक्ति के फैसलों पर आपत्ति जताई थी।

