Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत से डेरा प्रेमियों का महासफाई अभियान की आज से हुई शुरुआत; 7 साल पहले राम रहीम ने शुरू की थी मुहिम

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी आज से हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक जिले में महासफाई अभियान चलाएंगे। इसी को लेकर पानीपत जिले की साध संगत GT रोड स्काइलार्क के पास इकट्ठे होंगे। यहीं से सफाई अभियान की शुरुआत की जाएगी।

जानकारी देते हुए जिला कमेटी के सदस्य राहुल इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा 147 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। उसी में से एक कार्य ‘हो पृथ्वी साफ मिटे रोग अभिशाप’ के तहत पानीपत में गुरमीत राम रहीम के आदेशानुसार सफाई अभियान चलाया जाएगा।

जिसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। समालखा, मतलौडा, इसराना, बापौली व सनौली की साध संगत अपने अपने ब्लाक (एरिया) में सफाई अभियान चलाएंगे। पानीपत शहर में पानीपत, काबड़ी और नांगलखेड़ी ब्लॉक की साध संगत सफाई अभियान को शुरू करेगी।

डेरा सच्चा सौदा की तरफ से 1 सितंबर 2015 को पानीपत में महासफाई अभियान चलाया गया था। सनौली रोड पर अभियान की शुरुआत गुरमीत राम रहीम ने झाड़ू लगा कर की थी। 4.29 लाख सेवादारों ने पानीपत को स्वच्छ बनाने के लिए शाम तक महासफाई अभियान चलाया था। दुबई से शिवाली इंसा व उसके पति विशाल भी महासफाई अभियान में शिरकत करने आए थे। सिंगापुर से गुरजीत इंसा ने भी पहली बार इस महा अभियान में सेवा दी थी।

Exit mobile version