रोहतक के सैनीपुरा हाल चिन्योट कॉलोनी निवासी राजकुमार ने सिटी थाना में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसके पास 3 गाड़ियां हैं, जो हुड्डा कॉम्पलेक्स स्टैंड पर लगती हैं। उसने गाड़ियां चलाने के लिए ड्राइवर रखे हुए हैं। एक गाड़ी को विजेंद्र चलाता है। जिसे गाड़ी का काम करवाने के लिए भिवानी पुल के नीचे मिस्त्री के पास भेजा था। शाम को गाड़ी लेकर एयरपोर्ट जाने के लिए कहा तो ड्राइवर ने मना कर दिया। इसके बाद वह मिस्त्री की दुकान पर पहुंचा।
उसने बताया कि मिस्त्री की दुकान पर ड्राइवर ने उसके साथ गाली-गलौज किया। वहीं झगड़ा करने लगा। उसने आरोप लगाया कि ड्राइवर शराब के नशे में था। वहीं जब वह वापस चलने लगा तो ड्राइवर ने रास्ता रोककर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिन्होंने उसे छुड़वाया। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद घायल राजकुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर आरोपी विजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

