Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

12वीं में पास होने की ख़ुशी में पार्टी करने गए 5 दोस्तों की नेशनल हाईवे पर पलटी कार; 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

करनाल में नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों का इलाज पानीपत के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अुनसार गांव सिवाह निवासी अमन (18) व नांगल खेड़ी के अभिषेक(19), हर्ष, मोहित और अमन का बीते कल 12वीं कक्षा का परिणाम आया था। जिसमें वह पास हुए थे। इसी खुशी में सभी दोस्त रात को करनाल में पार्टी करने के लिए आए थे।

रात को पार्टी करने के बाद शनिवार सुबह 4 जब वह करनाल से अपने गांव नांगल खेड़ी की तरफ जा रहे थे तो मुधबन के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें अमन व अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 3 युवक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार महिंद्रा की XUV कार काफी तेज रफ्तार से पानीपत की तरफ से करनाल की तरफ आ रही थी। जब गाड़ी मधुबन के पास पहुंची तो अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हाईवे पर लगी ग्रिल को तोड़ते हुए सर्विस लाइन पर आ गई। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा होते देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से कार सवार 5 पांचों युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी।

मधुबन थाना के SHO तरसेम कंबोज ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि अन्य तीन युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version