हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। इसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार जा रही ईको स्पोर्टस गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने के चलते हुआ है। कार इससे डिवाइडर से टकरा कर नीचे जा गिरी। घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों में एक महिला व बच्चा भी शामिल है।

नूंह के पिनगंवा थाना के जांच अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि मेरठ से एक परिवार अपनी ईको स्पोर्ट कार में उज्जैन जा रहा था। इसमें परिवार के 6 लोग और एक ड्राइवर सवार थे। जैसे ही उनकी कार नूंह जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पिनगंवा के समीप झिमरावट गांव पहुंची तो ड्राइवर संतुलन खो बैठा। इसके बाद कार डिवाइडर से जा टकराई।

हादसा के बाद लोगों ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। वहीं इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हुई। मरने वालों में दो पुरुष प्रियांशु, दीपांशु और एक 12 वर्षीय बच्चा पीयूष व एक 40 वर्षीय महिला आंचल हैं।जांच अधिकारी का कहना है कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!