Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

PO घोषित अपराधी को पकड़ने गई पुलिस की क्रेटा गाडी को कैंटर ने मारी टक्कर – ASI की मौत, साथी गंभीर घायल

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हरियाणा पुलिस के एक ASI की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि उसके साथ क्रेटा गाड़ी में सवार दोस्त घायल हो गया। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ, जब प्राइवेट गाड़ी क्रेटा से दोनों रेवाड़ी आ रहे थे। तभी धारूहेड़ा एरिया के आकेड़ा के पास कैंटर ने उनकी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने फरार कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) नारनौल के गांव ध्रसु निवासी गिरधारी लाल (38) फिलहाल रेवाड़ी जिले के थाना रोहड़ाई में तैनात थे। 1 जनवरी को ही वह हेड कॉन्स्टेबल के पद से ASI के पद पर प्रमोट हुए थे। गुरुवार को वह अपने एक दोस्त के साथ रोहड़ाई थाना में PO घोषित अपराधी को पकड़ने के लिए राजस्थान के नीमराणा स्थित कायसा गांव में गए थे। लेकिन वहां पहुंचने के बाद पता चला कि पीओ घोषित अपराधी अदालत से अपनी जमानत करवा चुका है।

रात 11 बजे एएसआई और उसका दोस्त प्राइवेट गाड़ी क्रेटा में सवार होकर वापस रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे। रास्ते में आकेड़ा के पास एक होटल पर खाना खाने के लिए उन्होंने गाइड को साइड में करने की कोशिश की। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही क्रेटा गाड़ी सामने एक पेड़ से जा टकराई और हादसे में कंडक्टर सीट पर बैठे एएसआई गिरधारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

होटल के कारिंदो ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने घायल को तुरंत रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। साथ ही गिरधारी लाल के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने फरार कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version