Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक से खाटू श्याम के लिए बस को हरियाणा रोडवेज के जीएम विकास नरवाल व हिमांशु ग्रोवर द्वारा हरी झंडी दिखा रवाना किया गया।

शनिवार को हरियाणा रोडवेज की बस सुबह 11 बजे खाटू श्याम के लिए रवाना हुई, जिसे हरियाणा रोडवेज के जीएम विकास नरवाल व हिमांशु ग्रोवर द्वारा हरी झंडी दिखा रवाना किया गया।। साथ ही इस दौरान रोडवेज का स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे।

खाटू श्याम के लिए जाने वाले यात्रियों में भी बस शुरू होने के चलते काफी उत्साह देखने को मिला। लोग खुश थे। वहीं रोडवेज बस को भी फूल मालाओं से दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। पूरे बस स्टैंड पर खाटू श्याम के लिए जाने वाली रोडवेज बस अलग ही दिख रही थी।

खाटू श्याम जाने वाली बस को सजाया

फिलहाल खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस को ट्रायल के रूप में चलाया गया है। जिसके तहत प्रत्येक शनिवार को सुबह 11 बजे बस रोहतक बस स्टैंड से रवाना होगी। वहीं अगले दिन सुबह रोडवेज बस खाटू श्याम से वापस रोहतक के लिए चलेगी।

Exit mobile version