Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दुल्हन स्टेज पर करती रही इंतजार, घोड़ी पर बैठे दूल्हे को आया हार्ट अटैक; हुई मौ/त

मध्य प्रदेश से दिल दुखाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी के दौरान घोड़ी पर सवार दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हा अचानक अचेत हो गया और फिर उठा ही नहीं। दूल्हे की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी वाले घर से रोने-चीखने की आवाज आने लगीं।

मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर का है। शहर के पाली रोड पर मौजूद जाट हॉस्टल में एक शादी हो रही थी Iबाराती नाच रहे थे, दूल्हा दुल्हन को वरमाला के लिए स्टेज पर ले जाने की तैयारी थी। जैसे ही दूल्हा ने तोरण मारा तो उसे घोड़ी पर ही अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। पल भर में ही सारी खुशियां मातम में बदल गई। स्वजन तुरंत दूल्हे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। मृतक दूल्हा एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष था।

बताया गया है कि प्रदीप जाट का जिस लड़की से विवाह होने जा रहा था वह गुरुनवादा गांव की रहने वाली है, और वर्ग एक की टीचर है जो शहर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ही पदस्थ है। इस असमय मौत के बाद दूल्हा और दुल्हन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version